उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट 22 मार्च महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कला संकाय के अंतर्गत पंजीकृत शोधार्थी जितेन्द्र कुमार कुशवाहा को पीएचडी अवार्ड की गई। शोध छात्र जितेन्द्र कुमार कुशवाहा ने शोध ‘ जनजातियों का समाजिक एवं आर्थिक विकासःएक समाज वैज्ञानिक अध्ययन ‘ सतना जिले की कोल जनजाति के विशेष संदर्भ में विषय पर किया है।
शोध कार्य डाॅ. राजेश त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र के शोध निर्देशन में पूर्ण किया गया है। श्री कुशवाहा ने इस उपलब्धि का श्रेय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेशचन्द्र गौतम को दिया है।
शोधार्थी जितेंद्र ने बताया कि यह शोध कार्य मध्य प्रदेश के जनजातीय समाज के सभी वर्गो के विकास के लिये अधिक उपयोगी होगा।
प्रबन्धन संकाय के अधिष्ठाता एवं निदेशक सी.एम.सी.एल.डी.पी. म.प्र. शासन प्रो. अमरजीत सिंह , प्रो नंदलाल मिश्रा अधिष्ठाता कला संकाय, डाॅ. देवेन्द्र प्रसाद पाण्डेय विभागाध्यक्ष ग्रामीण प्रबन्धन, डाॅ. ललित सिंह, उपकुलसचिव परीक्षा, प्रदीप पाठक , डाॅ. पुरूषोत्तम सिंह, सलिल त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.