होली के रंग, यातायात जागरूकता के संग

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,27 मार्च 2021 परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सृजन फाउंडेशन की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में 25 मार्च से 28 मार्च तक ‘‘यातायात जागरूकता मेला-रंग उत्सव’’ का आयोजन शाश्वत दुर्गा पूजा पार्क, सेक्टर 9, विकास नगर में चल रहा है। होली के उपलक्ष्य में शनिवार को मेले में लोगों ने खूब खरीददारी की। होली के लिए पापड़, सजावट का सामान, आमले का चूर्ण, गिलोय खूब बिका। लोगों ने लजीज खाने एयर स्नैक्स का आनंद लिया। इसी क्रम में सांस्कृतिक मंच से मिशन सशक्तिकरण संस्था उत्तर प्रदेश ने होली के रंग यातायात जागरूकता के संग कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। संस्था प्रमुख श्रीमती लालती देवी ,अध्यक्ष शारदा सिंह एवं कार्यक्रम प्रभारीध् संचालक डॉ ज्योत्सना सिंह की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं वाणी वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नीरजा द्विवेदी रश्मि लहर, साधना मिश्रा लखनवी, रश्मि सिंह, डॉ सुधा मिश्रा, नीरजा नीरू की गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। मिशन की ओर से लखनऊ की प्रसिद्ध बाइकरनी ग्रुप की सदस्य नीतू सिंह के द्वारा यातायात के नियमों के विषय में बताया गया। इशिका ने जहां जहां राधे वहां जाएंगे बिहारी पर नृत्य करके सबको मोहित किया। निशु सिंह, श्रद्धा, वैष्णवी, कीर्ति, सिया ने मिलकर नशा उन्मूलन एवं यातायात पालन पर बड़ा ही प्रेरक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया साथ ही आत्मरक्षा के कुछ टिप्स भी बताएं। नाव्या वार्ष्णेय ने हट जा रे नटखट मैलोडी पर सबको खूब झुमाया। साधना मिश्रा, विंध्य एवं समूह की ओर से लोकगीतों की प्रस्तुति की गई। संतोष सिंह के अवधी गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुस्कान खनेरा एवं रोहिनी खनेरा केश्हो रंग बरसे भीगे चुनर वालीश् गीत ने पूरे पंडाल को होली के रंग में सराबोर कर दिया कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती सविता व्यास जी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। यातायात मेले में आज ब्लड डोनेशन कैम्प का भी आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को प्रेरित किया गया कि खून यहां डोनेट करें नाकि सड़क पर एक्सीडेंट के माध्यम से बर्बाद करें। आज के कैम्प में 25 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन एस आर ग्रुप पवन सिंह चौहान एवं विशिष्ट अतिथि एसीपी महिला अपराध एवं गोसाईगंज स्वाति चौधरी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा पूजा शुक्ला उपस्थित रहे।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली