राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकरनगर
लॉकडाउन होने के बावजूद भी नज़ारा कुछ और ही दिखा लोग लॉकडाउन का पालन करते नहीं बल्कि दूकानों में भीड़ जमा करते दिखे बिना पास व प्राधिकृत पत्र के सड़कों पर दौड़ रहा वाहन, आदेश के बाद भी कुछ लोग बिना मास्क पहने निकल रहे बाजार, दुकानदार भी नहीं कर रहे अनुपालन सरकार ने कुछ शर्तो के साथ ग्रामीण अंचलों में सरकार की योजनाओं को कार्य करने की अनुमति क्या दी लोग लॉकडाउन का पालन करना भूल गए। शहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलने के बावजूद लोगों ने लॉक डाउन का मायने ही बदल दिया है। यही कारण है कि लोग बेपहरवाह होकर कानून का उल्लंघन करन रहे हैं। बिना किसी अनुमति के दो पहिया, चार पहिया वाहन सड़क पर दौड़ते नजर आ रहे हैं।
सब्जी मंडी व बैंक में शारीरिक दूरी का पालन नहीं प्रशासन का कोई रोक तो नहीं है सड़कों पर बेखौफ वाहनों का संचालन हो रहा है।
पुलिस प्रशासन भी नियमों को लेकर बेपरवाह नज़र आया, लॉकडाउन के बावजूद पुलिस की सख़्ती नहीं दिखी, न ही जगह जगह पर पुलिस की नाकाबंदी दिखी. इस बीच सवाल उठता है कि जब पूरे देश में कोरोना की स्थिति इतनी विकराल है तब भी पुलिस का इस तरह बेपरवाह होना ऐसी स्थिति को काबू करने पर सवाल खड़ा करता है.
रिपोर्ट-अरविंद कुमार राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.