थाना भरतकूप पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में संजय कुमार उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप के मार्गदर्शन में वरि0उ0नि0 कृपानन्दन शर्मा तथा उनकी टीम द्वारा मु0अ0सं0 52/2021 धारा 376 भादवि0 व 06 पॉक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के वाँछित अभियुक्त रोहित पुत्र सुखलाल प्रजापति निवासी वीरामाफी थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. वरि0उ0नि0 कृपानन्दन शर्मा थाना भरतकूप
2. आरक्षी दीपक श्रीवास्तव
3. महिला आरक्षी श्रुति कीर्ति

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट