सुभाष चन्द्र बोस पार्क में जन सेवा प्रन्यास द्वारा कार्यकर्ताओं की साफ-सफाई

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारा छिपाबड़ोद उपखंड एवं तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा क्षेत्र में पुलिस थाने के पास सुभाष पार्क पर लगी सुभाष चंद्र बॉस के पार्क में बनी प्रतिमा और पार्क परिसर के साथ-साथ आसपास की जनसेवा प्रन्यास द्वारा कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई कर स्वच्छता का परिचय दिया गया।

जन सेवा प्रन्यास छीपाबडौद के तत्वाधान में आज कार्यकर्ताओं ने सुभाष पार्क की स्वच्छता की, जिला प्रचार प्रमुख हरिसिंह गोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि लाकडाउन में सुभाष पार्क पर बहुत गन्दगी हो गयी थी, जब प्रन्यास के कार्यकर्ताओं ने देखा आज 3:00 बजे एकत्रित होकर स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें जल की टंकियाँ, सुविधाओं, सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा एवं सम्पूर्ण पार्क की स्वच्छता कर धुलाई की, तथा उसके बाद जल मन्दिर की पुताई, सुविधाओं की पुताई, एवं गोलाकार पार्क की दीवारों की पुताई की क्योंकि सुभाष पार्क पर बाहर ग्रामीण क्षेत्र के राहगीर आकर विश्राम करते हैं इसी बात को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण तन्मयता से स्वच्छता की, सुभाष पार्क के अलावा अजनावर के हनुमान मंदिर की भी स्वच्छता की, इस स्वच्छता अभियान में भंवर लाल मालव, प्रहलाद सोनी, रविन्द्र गोयल, युवराज मालव, सोहन पेन्टर, शिवलाल आदि कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में भरपूर सहयोग किया।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद
.