जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलाकारागार का किया गया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा जिलाकारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोविड-19 के दृष्टिगत सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सजायावी बंदियों को छोड़ने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में डाक्टर्स, जेल अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर के साथ गोष्ठी कर रिपोर्ट भेजी गयी।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर रामप्रकाश, क्षेत्राधिकारी सदर शीतला प्रसाद पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी वीरेन्द्र त्रिपाठी, पीआरओ दिनेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट