बीडीओ की जांच में 17 पीएम आवासो से लाखो की अवैध वसूली का खुलासा

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) खुटहन ( जौनपुर) ।भटपुरा गाँव में कोरोना संक्रमित युवक की हाल चाल लेने को बीडीओ के द्वारा किए गए फोन पर पीड़ित ने सेहत तो ठीक बताया, लेकिन बातो ही बातो में खुद को पीएम आवास का लाभार्थी बताते हुए पूर्व प्रधान पर आवास के नाम पर 15 हजार की कमीशनखोरी का आरोप लगा दिया। जिसकी दूसरे दिन जांच को गांव पहुंची टीम के समक्ष 17 लाभार्थियों ने भी 15-15 हजार रुपये वसूले जाने का आरोप लगाया। जिसका बीडीओ भी सोसल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त गांव के एक कोरोना संक्रमित के स्वास्थ्य के बिषय में फोन किया गया तो बातो ही बातो में पूर्व प्रधान पर पीएम आवास में कमीशन लिए जाने का आरोप लगाने लगा। दूसरे दिन बुधवार की सुबह एडीओ क्वापरेटिव दुर्गबिजय,एडीओ आइएसबी दिनेश सिंह, ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह सोनल व ग्राम पंचायत अधिकारी उमेंद्र यादव के साथ गांव में सभी 49 पीएम आवासो की जांच की गई तो 17 लाभार्थियो ने आवास दिलाने के लिए पूर्व प्रधान पर 15-15 हजार कमीशन लेने का आरोप लगाया। यही नहीं उनका यह भी आरोप है कि मनरेगा में मजदूरी के पैसो में भी उक्त प्रधान के द्वारा बंदरबांट की गई है। बीडीओ ने बताया कि पूर्व प्रधान को स्पष्टीकरण देने हेतु नोटिस भेज दी गई है। जांच आख्या जिलाधिकारी को भेज उनके अनुमोदनोपरांत अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर