उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण( डूडा) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवास के लाभार्थी आशा देवी, शीला देवी,श्यामा देवी द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत की गई कि डूडा कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर संजू देवी द्वारा आवास के नाम पर पैसा मांगा जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संजू चौधरी को तत्काल हटाने के निर्देश पीओ डूडा अनिल वर्मा को दिया । मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी को जांच कर रिपोर्ट देने हेतु निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पी.ओ.डूडा को निर्देशित किया है कि लाभार्थियों को किसी प्रकार की समस्या ना होने पाए अन्यथा संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी ।
एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर
You must be logged in to post a comment.