राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि
जौनपुर जिले के केराकत नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों बेसहारों के घर घर जाकर श्री नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर एंव धर्मार्थ संस्था जौनपुर प्रबन्धक दिनेश विश्वकर्मा नें अपनें साथ शंकर,लल्लन , कृष्ण कुमार,राज कुमार,साहबलाल, सत्यनारायण और कई अन्य सदस्यो को लेकर जौनपुर सहर और उसके आसपास और केराकत नगर में रहरहे गरीबों में एंव ग्राम सिहौली रोड के किनारे रहरहे गरीबों मे और जौनपुर के पूर्वांचल क्षेत्र के कई गरीब बस्ती मे घर घर जाकर मास्क साबुन सहित सूखा राशन को भी लोगों को बाटा गया।
मास्क,साबुन,और सूखा राशन पाकर गरीबो के चेहरे खुशी से खिल उठी लोगों नें इस संस्था के लोगों को खूब दुआयें दिये।
इस अवसर पर श्री नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर एंव धर्मार्थ संस्था के मन्दिर प्रबन्धक दिनेश विश्वकर्मा नें मीडिया के लोगों को जानकारी देते हुवे कहा कि हमसभी लोगो को मिलकर गरीबों की सेवा करनी चाहिये और प्रकृती की बनाई हुई व्यवस्था से छेड़छाड़ न करें और आपस मे प्रेम और सत्भाव उसी तरह बरकरार रखनें की आजभी बहुत आवश्यकता है। तभी हम कोरोना जैसी बिमारी को हराने मे हम सफल हो पायेंगे।और हम सभी को सद्भाव रखते हुवे इस धरती माँ की रक्षा एंव सुरक्षा करनी चाहिये समय रहते अगर हमलोग नहीं ध्यान दिये तो आनें वाले समय में ऐसे सुनामी और अनेक महामारी का सामना करना पड़ सकता है फिर बचना एंव बचाना बहुत मुश्किल होगा।

You must be logged in to post a comment.