कोरोना काल में अग्रणी भूमिका निभाई एग्रीकल्चर डीलर्स एसोसिएशन ने। 30 ग्राम पंचायतों को किया सेनिटाइजर

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) छीपाबड़ोद उपखंड एवं तहसील मुख्यालय स्थित कस्बे में किसान योद्धा अभियान के तहत जिले में कोरोना काल के समय हमेशा अग्रणी रहने वाले संगठन एग्रीकल्चर इनपुट डीलर्स एसोसिएशन बांरा द्वारा कस्बे के 45 किसान योद्धा एग्रीकल्चर डीलरों को सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया गौरतलब है कि इसी संस्था द्वारा उपखंड की 30 ग्राम पंचायतों में किसान योद्धा अभियान चलाकर कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर आधुनिक मशीनों द्वारा सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव भी करवाया गया था अभियान में शामिल क्षेत्र के सभी एग्रीकल्चर डीलरो को किसान योद्धा के रूप में सम्मानित करते हुए मास्क ओर सैनिटाइजर वितरित किए गए।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद