उत्तर प्रदेश दैनिक कर्म भूमि अयोध्या
राम मंदिर निर्माण पर डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से देश के सभी राम भक्तों को सुख मिलेगा। मैं भी राम भक्त हूं मुझे भी प्रसन्नता हो रही है।बहुत ही बड़े पैमाने पर अयोध्या के विकास की कार्य योजना तैयार हो चुकी है और तैयार भी हो रही है। अयोध्या में बन रहा राम लला का भव्य मंदिर।अयोध्या में बन रहा राम वन गमन मार्ग। जो श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे करेंगे राम लला का दर्शन और कैसे रामराज्य था उसकी लेकर जाएंगे परिकल्पना। राम वन गमन मार्ग के अलग-अलग स्थानों पर रामायण कालीन के दृश्य श्रद्धालुओं को देखने को मिलेंगे।अयोध्या धाम मेंसड़क चौड़ीकरण के सवाल पर बोले डिप्टी सीएम।अयोध्या में जो भी सड़क चौड़ी हो रही है या विकास हो रहा है इससे व्यवसाय में होगी वृद्धि। सभी लोग करें सहयोग।किसी को दुखी करने की मंशा सरकार की नही है और ना कभी हो सकती है। सरकार की एक ही मंशा। अयोध्या का इतना विकास हो की लाख नहीं कई लाख रोजगार का हो सृजन। देश और विदेश के राम भक्त पहुंचे अयोध्या- रिपोर्ट पवन चौरसिया ब्यूरो प्रमुख अयोध्या मंडल
You must be logged in to post a comment.