राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील क्षेत्र के गांव जयनगर में एक गरीब छीतरलाल पुत्र कंवरलाल गांव जयनगर का मकान जो मिट्टी से बना हुआ था पूरी वह तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।ओर रहने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इसको लेकर भील युवा महासभा के जिला अध्यक्ष प्रधान सिंह भील ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी एवं राज्य सरकार से उचित मुआवजा दिलाने के लिए भरोसा दिलाया है। साथ ही जानकारी देते हुए बताया गया है कि।क्षैत्र में लगातार हो रही तेज मूशलाधार बारिश के चलते क्षैत्र के कई गांव टापू बने हुए हैं और कई गांवों के संपर्क भी कट चुके हैं।इस दौरान बीमार डिलेवरी एवं अन्य कई प्रकार की समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। किसानों की फसलें हुई चौपट तो गिरे कच्चे पक्के आशियाने ओर कई जगहों पर पालतू पशुओं की हुई मौतें।
संवाददाता कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद
You must be logged in to post a comment.