भील समाज द्वारा राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई बिरसा मुंडा जयंती

*भील समाज द्वारा राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई बिरसा मुंडा जयंती*

 

*संवाददाता ठाकुर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद*

 

 

छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा क्षेत्र में आर्य समाज वाटिका बस स्टैंड छीपाबड़ौद में भील समाज के द्वारा बिरसा मुंडा जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जिसमें मुख्य अतिथि रहें छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माला पहनाकर एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें भील समाज जन जागरण मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कालू लाल भील के द्वारा बिरसा मुंडा जी के जीवन पर एवं अल्प उम्र में उनके द्वारा किए गए महान कार्यों पर प्रकाश डाला l इस दौरान महासचिव हरिशंकर भील, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल नागर, कैलाश भील, सुरेश भील, रोडूलाल भील, सरपंच छोटू लाल भील, देव लाल भील, निर्मल भील, रमेश जी भील शहर अध्यक्ष बारां, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर, रिंकू, श्रीलाल, रूपचंद, तहसील अध्यक्ष बारां बाबूलाल सरपंच कमलेश सेन छगनलाल भील कालू लाल चौथमल भंवर लाल मांगीलाल पूर्व सरपंच टीकम गवारिया सरपंच गिर्राज मीणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जी कचनारिया, मास्टर प्रेमचंद मोतीपुरा, मंडल महामंत्री सत्यनारायण मालव, ओबीसी मंडल अध्यक्ष शिवनारायण नामदेव अल्प संख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष इदरीश भाई भाजपा आईटी संयोजक हितेश कुमार वैष्णव बालचंद भील सहित भील समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

संवाददाता ठाकुर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद