बरगढ़ में मेगा कैंप लगाकर व्यापारियों को किया गया जागरूक

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। वाणिज्य कर विभाग चित्रकूट द्वारा सीतापुर चितरा गोकुलपुर चित्रकूट रोड एवं बरगढ़ में मेगा कैंप लगाकर व्यापारियों को जागरूक किया गया। वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अभिलाष यादव बरगढ़ में एवं प्रशांत अवस्थी सीतापुर चित्रकूट में कहा कि जीएसटी के पंजीकरण कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मेगा कैंप लगाकर व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लाभ लेकर जुर्माना पेनाल्टी कार्यवाही से बचकर निडर होकर कारोबार कर सके उन्होंने व्यापारियों से कहा कि किसी के बहकावे में न आकर बैध पंजीयन लेकर अपना व्यापार करें ताकि किसी भी टैक्स विवाद का सामना करके जीएसटी की भारी-भरकम जुर्माने से बचा जा सके कहा कि हमारे विभाग का काम है कि व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन देकर 10 लाख रुपए तक के लाइफटाइम बीमा का लाभ दिलाना बिना किसी बाधा के कारोबार को गति दिलाने का है कहा कि अभी तक जानकारी के अभाव में व्यापारी पंजीयन से बच रहे थे हमारा उद्देश व्यापारियों के हितों का संरक्षण करना तथा उन्हें जीएसटी से आने वाली समस्याओं का सरलीकरण कराना उनको नियमित खरीद-फरोख्त के रिटर्न फाइल कराना है जीएसटी के नियम कानून अनुपालन में आने वाली व्यावहारिक परेशानी को देखते हुए प्रथक व्यापारी सेल बनाया गया है जो दिन रात काम करता है और व्यापारियों की समस्या का निराकरण कराता है एक दर्जन से अधिक व्यापारियों ने अपने पंजीकरण कराएं तथा जीएसटी नंबर लेकर ही कारोबार करने को संकल्प लिया।
मेगा कैंप के दौरान घनश्याम सिंह पटेल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमित कुमार, शशांक तिवारी, दुर्गा प्रसाद, आशीष जायसवाल, जटाशंकर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व व्यापारी मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
जनपद चित्रकूट