प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर ने ग्राम विलास एवं लमियारी में ग्राम सुरक्षा समिति की गोष्ठी की

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर अवधेश कुमार मिश्रा द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम विलास एवं लमियारी में ग्राम सुरक्षा समिति की गोष्ठी की । गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर द्वारा ग्रामों की सुरक्षा व्यवस्था, अपराधों एवं विवाद, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गयी । मौके पर आए विवादों को निपटाया गया । ग्राम सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि सतर्कतापूर्वक नजर रखें सदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दें जिससे कि आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा सके । गोष्ठी में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य, प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, सम्भ्रान्त व्यक्ति एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट