अन्तर जनपदीय महाविद्यालयीय क्रास कन्ट्री प्रतियोगिता में बालक वर्ग में राम विनोद यादव व बालिका वर्ग में शिल्पी यादव बनी विजेता

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

 

मुफ्तीगंज (जौनपुर)लालती कुमुदेश्वर महिला पीजी कालेज घुरहूपुर मुफ्तीगंज के संयोजकत्व में गुरुवार को हुई अन्तर महाविद्यालयीय क्रास कन्ट्री प्रतियोगिता में बालक वर्ग में तिलकधारी महाविद्यालय के छात्र राम गोविन्द यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बने ।वहीं मड़ियाहू पी जी कालेज के विशाल यादव द्वितीय एवं हण्डिया पी जी कालेज प्रयाग राज के अवधेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में पी जी कालेज गाजीपुर की शिल्पी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बन गयी। जबकि पंडित दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय सैदपुर गाजीपुर की प्रियान्शु कुमारी द्वितीय एवं इसी पी जी कालेज की छात्रा सीता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


इसी प्रकार टीम चैम्पियन शिप बालक वर्ग में टी डी पी जी कालेज जौनपुर का दब दबा रहा। इस कालेज ने 23 अंक स्थान प्राप्त कर विजेता बना। जबकि पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर ने 59 अंक प्राप्त कर द्वितीय व राजकीय महाविद्यालय मड़ियाहूं ने 68 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा।
इसी प्रकार बालिका वर्ग में राजकीय महाविद्यालय सैदपुर ने 22 अंक प्राप्त कर विजेता बन गया, जब कि हण्डिया पी जी कालेज प्रयाग राज 39अंक द्वितीय स्थान एवं 72 अंक प्राप्त कर लालती कुमुदेश्वर महिला पी जी कालेज घुरहूपुर मुफ्तीगंज जौनपुर को तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अन्तर महाविद्यालयीय क्रास कन्ट्री प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि एस पी सिटी डाॅ0 संजय कुमार ने विशिष्ट अतिथि , पूर्व ब्लाक प्रमुख मुफ्तीगंज विनय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दूबे , की उपस्थित में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संयोजक लालती कुमुदेश्वर महिला पी जी कालेज के प्रबंधक डाॅ 0 दिनेश तिवारी ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में सभी विजेताओ व उप विजेताओ को मुख्य अतिथि लालती कुमुदेश्वर पी जी कालेज ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डा0 अशोक कुमार त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार तिवारी रमेश तिवारी इंजी० आदर्श तिवारी विपिन विनय रोहित बृजेश तिवारी नवीन राहुल तिवारी,पर्वेक्षक डा0 शेखर सिंह, ज्ञान प्रकाश पाठक, रत्नेश तिवारी, संजय उपाध्याय, एस आई विनीत कुमार पाठक, देवेन्द्र कुमार दूबे, एवं अजय चौहान आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही । कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 शेखर सिंह व संचालन डा0 दिनेश तिवारी ने किया।
मालूम हो कि इस प्रतियोगिता में जौनपुर, गाजीपुर, आज़मगढ, मऊ एवं प्रयाग राज जनपदो के महाविद्यालयो से आए 47 छात्रो व 30 बालिकाओ ने प्रतिभाग किया।