उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय एवं जिला एड्स समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बीसीजी टीकाकरण, मीजल्स टीकाकरण, एएनसी रजिस्ट्रेशन, आरसीएच पोर्टल, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस, मातृ मृत्यु, आशा चयन, आशा भुगतान, रोगी कल्याण समिति, राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टर वार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम, एचआईवी डाटा, निःशुल्क टेलीमेडिसिन सेवा की प्रगति, आदि विभिन्न बिंदुओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कायाकल्प अवार्ड योजना में प्राप्त धनराशि के बावजूद भी सीएचसी रामनगर, मानिकपुर तथा पीएचसी ऐचवारा, बरवारा, सीतापुर, सरैया में कार्य नहीं हुआ है यह अत्यंत खेद जनक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि इसकी लगातार समीक्षा की जाए। बीएसएल में जो सैंपल लिए जा रहे हैं उसे जनपद बांदा तथा चित्रकूट दो जगहों से जांच कराकर रिपोर्ट प्राप्त करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करके बीएचएस एन डी के कार्य को कराएं इसमें स्वयंसेवी संगठनों को भी लेकर कार्य को आगे बढ़ाया जाए तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी तय किया लाभार्थियों को बुलाने तथा हेल्प करने के लिए प्रेरित करें, सैम मैम बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने वित्तीय व्यय विवरण की समीक्षा पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी से कहा कि शासन से जो गाइडलाइन प्राप्त हुई है उसी के अनुसार निर्धारित बिंदुओं पर धनराशि खर्च किया जाए।जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जिन जिन स्वास्थ्य विभाग के बिंदुओं में कमी है उनकी समीक्षा कर प्रगति बढ़ाई जाए उन्होंने यह भी कहा कि नीति आयोग के मुख्य बिंदुओं को अवश्य निर्धारित किया जाए ताकि जनपद की रैंकिंग में समस्या न हो। उन्होंने एड्स नियंत्रण कार्यक्रम,ईएमटीसीटी कार्यक्रम,दो नये स्टैंड एलोन की स्थापना एवं एल टी तथा दो काउंसलर की नियुक्ति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा इम्तियाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, डीपीएम आर के करवरिया सहित संबंधित अधिकारी व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.