नसीराबाद मेहंदी गंज में गांजा की सप्लाई पुलिस ने भेजा जेल

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि ) नसीराबाद रायबरेली । – क्षेत्र में फल फूल रहे नशीले पदार्थों को लेकर जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार के आदेश पर नसीराबाद पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अजय कुमार पुत्र राम सजीवन निवासी छतोह के है। 1100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बताया है। कि अभी कुछ माह पहले तत्कालीन थाना अध्यक्ष रहे राजकुमार पांडे के दौरान उक्त गांजा विक्रेता समेत पूरी गैंग पकड़ी गई थी। जिसमें कुटंलो के मात्रा मैं गांजा पकड़ा गया था। परंतु किसी के दबाव के चलते पुलिस ने ऐसा खेल खेला की कुछ किलो की मात्रा में गांजा दिखाकर पकड़े गए गांजा विक्रेताओं को जेल भेज दिया था। जिसके बाद थाना क्षेत्र नसीराबाद में अवैध नशीली पदार्थ के कारोबारियों में हड़कंप मच गई थी। नसीराबाद थाना अध्यक्ष आनंद तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तुरंत गांजा विक्रेता मेहंदी गंज मोड़ पर गांजा की सप्लाई कर रहा था। जिसको पुलिस टीम ने पकड़कर विधिक कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट आशुतोष श्रीवास्तव नसीराबाद