उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।महानिदेशक संस्थागत वित्त महानिदेशालय लखनऊ उत्तर प्रदेश शिव सिंह यादव की अध्यक्षता में तथा जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की उपस्थिति में जिला सलाहकार समिति (डीसीसी) की विशेष बैठक संबंधित अधिकारियों तथा बैंक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
महानिदेशक संस्थागत वित्त ने संबंधित अधिकारियों तथा बैंक के अधिकारियों से कहा कि यह भगवान श्री राम की भूमि है यहां पर बैंकों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़कर लाभान्वित कराया जाए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने एसएलबीसी की समीक्षा बैठक की थी जिसमें चित्रकूट जनपद भी देश के 100 आकांक्षात्मक जनपदों में शामिल है, जिसमें चित्रकूट के विकास पर मुख्यमंत्री जी ने विशेष फोकस करने पर बल दिया है, ऋण जमानुपात बहुत कम है सभी बैंक अधिकारी इसमें प्रगति कराएं तथा जिलाधिकारी एवं प्रभारी मंत्री के माध्यम से आगामी 15 दिन में लगभग एक हजार करोड़ रुपए के ऋण वितरण कराएं। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने महानिदेशक को अवगत कराया कि सीडी रेशियों में सबसे खराब स्थिति भारतीय स्टेट बैंक की है इस पर महानिदेशक ने अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक आशुतोष कुमार को निर्देश दिए भारतीय स्टेट बैंक के खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाए, एम एस एम ई के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से अभियान चलाकर कार्य कराया जाए किसान क्रेडिट कार्ड के लिए इंडियन बैंक, आर्यावर्त बैंक यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र किसान किसान क्रेडिट कार्ड से वंचित न रहे यहां पर एटीएम बहुत कम है उसको भी बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा जाए उन्होंने सहायक निदेशक मत्स्य को निर्देश दिए कि मत्स्य पालकों को कैंप लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाएं उसमें सभी बैंकर्स सहयोग करें अगर किसी बैंक से समस्या हो तो अवगत कराएं, इसी प्रकार दुग्ध विकास पशुपालन पर भी बढ़ावा दिया जाए उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना मुख्यमंत्री जी की महत्वपूर्ण योजना है इसमें मुद्रा योजना से जोड़कर लाभान्वित कराया जाए, कहा कि जनपद में 20 एटीएम तथा 20 नई बैंक शाखाएं खोली जाएंगी अग्रणी जिला प्रबंधक से कहा कि जिन क्षेत्रों में बैंक शाखाएं दूर है वहां का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए बैंकिंग सखी कितनी चयन की गई है उन्हें आरसेटी से प्रशिक्षण दिलाया जाए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में बैंकों पर जो आवेदन पत्र लंबित है वह 15 दिन के अंदर वितरण कराना सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि ओडीओपी मुद्रा योजना मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना मुख्यमंत्री रोजगार योजना आदि विभिन्न योजनाओं पर भी सभी बैंक प्रगति कराएं ताकि जनपद की स्थिति देश की समीक्षा में 100 जिलों में जब हो तो चित्रकूट जनपद की प्रगति अच्छी रहे, उन्होंने कहा कि सौ-सौ बैंक मित्र इंडियन बैंक व आर्यावर्त बढ़ाएं तथा अन्य बैंक भी बैंक मित्रों को बढ़ाएं उन्होंने आरसेटी के निदेशक तुलसीराम से कहा कि आदिवासी बच्चों को चिन्हित करके प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाए,उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि जिलाधिकारी को अच्छा अनुभव है उनके अनुभव को लेकर जनपद में प्रगति कराएं। किसी भी योजना के संचालन में अगर कोई कठिनाई हो रही हो तो अवगत कराया जाए ताकि उसका निस्तारण कराकर जनपद के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराकर स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।
बैठक में इंडियन बैंक डीजीएम प्रयागराज मिथिलेश कुमार, मुख्य प्रबंधक इंडियन बैंक अजीत कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम सुदामा प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.