उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप दुर्गेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में उ0नि0 नईम खां तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त लवलेश कुमार पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी आछैय थाना बबेरू जनपद बाँदा को 01 किलो 200 ग्राम नाजायज सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना भरतकूप में धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.