26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर 5 किलोमीटर की साइकिल रेस का आयोजन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सुल्तान सिंह ने बताया कि जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर 5 किलोमीटर की साइकिल रेस का आयोजन किया जा रहा है यह रेस ध्वजारोहण के पश्चात स्टेडियम गेट से प्रारंभ होकर देवांगना घाटी तक जाएगी तथा वहीं से वापस होकर स्टेडियम गेट पर समाप्त होगी इस प्रतियोगिता में किसी भी आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं इस प्रतियोगिता में सामान्य साइकिल का प्रयोग होगा, उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विकास भवन सोनेपुर चित्रकूट में कार्यरत श्री मद गंजन प्रसाद कुशवाहा व्यायाम प्रशिक्षक मोबाइल नंबर 9453 8366 06 पर संपर्क कर सकते हैं।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट