उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट ब्यूरो । सोशल मीडिया में वायरल हो एक एक आडियो को पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने संज्ञान में लेकर जांच करने के निर्देश दिए है। इस आडियो में एक ट्रक संचालक खुद को प्रदेश के सीएम के सुरक्षा अधिकारी का भतीजा बताते हुए धमकी दे रहा है। वायरल आडियो 5.46 मिनट का है। इस सम्बंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने शनिवार को जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक आडियो को संज्ञान में लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय को इसकी जांच करने के निर्देश दिए है। इस आडियों में एक ट्रक संचालक ने टैक्स मांगने पर ठेकेदार के कर्मचारी को खुद को मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी का भतीजा बताते हुए धमकी देते हुए कहता है कि यहां के अधिकारी उसे अच्छी तरह से जानते है। उसकी तीन गाडियां चल रही है, जिनसे यहां से लेकर प्रयागराज तक कोई इंट्री टैक्स नहीं लिया जाता है। उसने जिला पंचायत अध्यक्ष का जिक्र करते हुए धमकाया कि उसको उन लोगों ने ही अध्यक्ष बनवाया है। कर्मचारी ने जब कहा कि वह ठेकेदार से बात कराएंगे, तो उस शख्स ने स्पष्ट तौर बोला कि वह किसी से बात नहीं करेगा। उसने अपने चालकों से कह दिया है कि अगर कोई गाड़ी रुकवाए तो सीधे चढ़ा देना। दो-चार अगर मर भी गए तो उनका कुछ होने वाला नहीं है। वायरल आडियो में ट्रक संचालक खुद को पावर फुल भाजपाई बताते हुए कर्मचारी को धमका रहा है कि अगर उससे पंगा लिया तो ठेकेदारी नहीं चल पाएगी। इस सम्बंध में एसपी अतुल शर्मा ने कहा कि वायरल आडियो संज्ञान में आया है। इसकी जांच एएसपी से कराई जा रही है। इस तरह धौंस-धमकी देकर सरकार को बदनाम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.