उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कसहाई गांव के कुंजनपुरवा में बीती रात एक वैवाहिक समारोह में महिलाओं का नाच-गाना चल रहा था। इस दौरान कंठीपुर निवासी पंचमलाल द्वारा तमंचे से फायर कर दिया गया। जिससे गोली लगने से चुन्नी देवी पत्नी भोला उर्फ मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को प्रयागराज रिफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.