साहू परिवार के अर्धविक्षिप्त नवयुवक की यमुना में डूबने से हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)राजापुर, चित्रकूट।कस्बे के तुलसी घाट में एक साहू परिवार का अर्धविक्षिप्त नवयुवक की यमुना नदी में डूब जाने से मौत हो गई है, मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना की खबर पाते ही प्रभारी निरीक्षक व वरिष्ठ उपनिरीक्षक अपने हमराही पुलिस बल के साथ यमुना नदी में पहुँचकर नाविकों की मदद से शव को बाहर निकालकर पंचनामा करते हुए शव विच्छेदन हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

मृतक जुगलकिशोर साहू (37 वर्ष) पुत्र हनुमान प्रसाद साहू निवासी कस्बा राजापुर लगभग पाँच वर्षों से अर्धविक्षिप्त चल रहा था कि मंगलवार को यमुना नदी से शव मिला है। मृतक के बड़े भाई गोपाल साहू ने बताया कि लगभग 5वर्षों से मानसिक बीमारी हो जाने के कारण मानसिक अस्पतालों में कई जगह इलाज कराया गया था लेकिन पूर्ण रूप से सही न होने के कारण मंगलवार को लगभग 10ः30 बजे घर से निकल गया था जिसे काफी स्थानों में खोजबीन किया गया, लगभग 2बजे यमुना नदी में डूबने की खबर पाकर मौके पर पहुँचकर शव की पहचान किया तो मालूम हुआ कि मेरा छोटा भाई जुगलकिशोर (37 वर्ष) की यमुना में डूब जाने से मौत हो गई है। मृतक हम भाइयों में तीसरे नम्बर का था और अविवाहित था। उधर प्रभारी निरीक्षक अवधेश मिश्रा ने बताया कि मृतक कई वर्षों से अर्धविक्षिप्त हालत में रहता था और कई बार आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था जिसका शव नाविकों के सहयोग से यमुना नदी से निकालकर पंचनामा कर शव विच्छेदन हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट