उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में एक कर्मचारी लंबे समय से फर्जी तरीके से नौकरी कर सरकार को लाखों का चूना लगा रहा है। इस मामले के बारे में विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारियों ने ही विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराकर तथा जांच कराने की मांग की है।
विश्वविद्यालय कर्मचारी अवधेश सिंह पटेल, सोम चंद्र गुप्ता, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, पवन चैरसिया, रमेश चंद्र गुप्ता आदि लोगों ने अवगत कराया कि पुस्तकालय विभाग में कार्यरत संजय शुक्ला 1991 से शैक्षिक अभिलेखों में वास्तविक तथ्य छिपाकर कूट रचित तरीके से नौकरी कर रहा है। इतना ही नहीं नौकरी के दौरान संस्थागत पढ़ाई भी किया है, नियुक्ति पहले पाई और डिग्री बाद में हासिल की है, बता दें कि नियुक्ति 1991 में पाई है जबकि डिग्री 1993 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हासिल की है। इस मामले की शिकायत विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारियों द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई, लेकिन इस गड़बड़ी की विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अनदेखी की जा रही है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.