उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। जनपद चित्रकूट के थाना पहाड़ी अंतर्गत दलित बालिका के साथ गैंगरेप के बाद हुई हत्या में नामजद तीन हत्यारों में से दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है।
पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी अजीत कुमार पाण्डेय तथा उनकी टीम द्वारा थाना पहाड़ी अन्तर्गत ग्राम औदहा में नाबालिग बालिका के साथ हुई घटना से सम्बन्धित मु0अ0सं0 75/2022 धारा 376डी/342/364/304 भादवि0 व 04 पॉक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के नामजद अभियुक्त नदीम पुत्र मोईनुलहक अंसारी निवासी कस्बा व थाना हंडिया जनपद प्रयागराज, विपुल मिश्रा पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी ग्राम अरछा बरेठी थाना पहाड़ी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी अजीत कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह, आरक्षी ब्रजेन्द्र सिंह यादव, आरक्षी अजय कुमार मिश्रा शामिल है। उधर परिजनों व ग्राम वासियों क्षेत्र वासियों की माँग है कि इन नामजद हत्यारों/दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यहां तक कि इन दरिंदों को फांसी की सजा मिले तभी दलित बालिका के साथ असली न्याय होगा।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.