उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।आयुष ग्राम (ट्रस्ट) के संस्थापक एवं पूर्व भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष आचार्य डॉ. मदन गोपाल वाजपेयी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में मंगलवार को आयुष ग्राम संस्कृत विज्ञान उच्चतर माध्यमिक गुरुकुलम में एक मास की संस्कारशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि हम धीरे-धीरे पाश्चात्य सभ्यता एवं संस्कृति अपनाकर अपने वैदिक संस्कार भूलते जा रहे है इसीलिए आज हमारा पूरा समाज पतन की ओर जा रहा है। ऐसी स्थिति में देश की भावी पीढ़ी कों संस्कारित करने की महती आवश्यकता है और इसके लिए संस्कारशाला का आयोजन करना अति आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि संगीताचार्य लल्लूराम शुक्ल ने कहा कि वह शिक्षा शिक्षा नहीं, जिसमें संस्कार न हों। कोई भी शिक्षा तब तक फलीभूत नहीं होती, जब तक शिक्षार्थी को शिक्षा देने के पूर्व शिक्षा प्राप्त करने योग्य नहीं बनाया जाता है। गुरुकुलम के प्रधानाचार्य गिरीश चन्द्र बहुगुणा ने एक माह की संस्कारशाला में शामिल विषयों के विषय में बताते हुये कहा कि इसमें शामिल होने वाले शिक्षार्थियों को संबन्धित विषयों के साथ साथ अध्यात्म, नित्यकर्म, संध्योपासन, यज्ञ आदि दैनिक संस्कारों का भी परिचय कराया जाएगा।
इस मौके पर गुरुकुलम के पूर्व प्राचार्य, डॉ. वेद प्रताप वाजपेयी, आयुषग्राम शिक्षा समिति के सम्मानित सदस्य राकेश द्विवेदी, गुरुकुलम के आचार्य गणों की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन गुरुकुलम के आचार्य विपुल ने किया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.