एक घंटे के अंदर गुमशुदा बालिका को ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) मऊ, चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में गुमशुदा/अपहृतों की बरामदगी के लिए चलाये जा रहे ऑपरेश मुस्कान के क्रम में मऊ पुलिस टीम ने गुमशुदा बालिका को एक घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गुड़िया पत्नी दिनेश केवट निवासी बरियारी कला बेल्हा थाना मऊ द्वारा थाना मऊ में सूचना दी गयी कि वह अपनी नौ वर्षीय पुत्री रेशमी जोकि मूकबधिर है के साथ बाजार आयी हुई थी, जो बाजार में भीड़-भाड़ में बिछड़ गयी तथा मिल नही रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ भास्कर मिश्र व उनकी टीम आरक्षी मधूसूदन पाठक, चन्द्रकेश पाण्डेय, अंकित, देवम शुक्ला व महिला आरक्षी मनीषा द्वारा सूचना के एक घंटे के अंदर ही गुमशुदा बालिका रेशमी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊ के पास से सकुशल बरामद कर परिजन के सुपुर्द कर दिया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट