यातायात नियमों का पालने करें वाहन चालक- योगेश

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दिए गए निर्देशों के अनुपालन में यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव एवं उनकी टीम द्वारा पहाड़ी रोड गल्ला मंडी गेट कर्वी के पास दो व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गयी।

इस दौरान बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, ओवरलोड सवारी, प्रेशर हॉर्न व ओवर स्पीड वाहनों की चेकिंग की गयी। यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव ने वाहन चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल/हेडफोन का प्रयोग न करने, धीमी गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करने के लिए बताया गया एवं वाहन चालको व आम जनमानस को यातायात नियम संबंधी हैंड बिल वितरित किए गए तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी निर्देशित किया गया। चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी द्वारा ई-रिक्शा चालकों को सड़क किनारे खड़ा कर सवारी बैठालने एवं उतारने व निर्धारित पार्किंग स्टैण्ड में रिक्शा खड़ा करने के लिए बताया गया। उन्होंने स्टेशन रोड पर दुकानदारों से वार्ता कर सड़क पर अवैध अतिक्रमण न करने के लिए बताया तथा टैम्पो चालकों को निर्धारित स्थान पर पंक्तिवार टैंपो खड़ा करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, तीन सवारी, ओवरस्पीड, प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों का पेण्डिंग ई-चालान किया गया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट