उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जल संचयन को लेकर सरकार द्वारा संचालित खेत तालाब योजना के तहत जिले में 1118 तालाब खुदाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें अब तक 151 लघु व 466 मध्यम किसान इस योजना का लाभ उठाकर अपनी खेत पर तालाब खुदाई का काम पूरा कर लिया है। जबकि अन्य किसान बजट के अभाव में तालाब खुदाई का कार्य नहीं करा पा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को पहाड़ी ब्लाक के बक्टा बुजुर्ग में उप कृषि निदेशक बाल गोविन्द यादव ने किसान प्रदीप कुमार सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह के खेत तालाब की खुदाई के कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक बाल गोविन्द यादव ने तालाब के आकार की नाप कराई तथा अन्य मानकोें का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में 1118 तालाबों की खुदाई का लक्ष्य शासन से चित्रकूट को मिला है। इसमें अब तक 617 तालाबों की खुदाई कराई जा चुकी है। जबकि अन्य लाभार्थी किसान शासन से बजट न मिलने के कारण तालाबों की खुदाई नहीं करा पा रहे है। इसलिए उनके स्तर से बजट की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना में लघु एवं मध्यम वर्गीय किसान लाभान्वित किए जाते है। जिसमें लघु किसानों को 1,05,000 रुपये की लागत में 52,500 रुपये अनुदान मिलता है, जबकि मध्यम वर्गीय किसानों को खुदाई लागत 2,28,400 रुपये में 1,14,200 रुपये का अनुदान मिलता है। इसमें इच्छुक किसानों को आनलाइन पंजीकरण कराना होता है। इसके बाद 1,000 टोकन मनी जमा होती है। बाद में विभागीय कर्मचारियों द्वारा सत्यापन करने के बाद तालाब खुदाई के लिए लाभार्थियों का अंतिम चयन किया जाता है। इस मौके पर जेई सत्येन्द्र कुमार, धर्म सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.