उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)मानिकपुर, चित्रकूट: जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल के निर्देशन में समस्त नगर निकायों में चलाए जा रहे सफाई अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत मानिकपुर में एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया।
नगर पंचायत मानिकपुर में बुधवार को महावीर नगर में सघन सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने नाला-नालियों में जमे कचरे को निकालकर उचित स्थान पर निस्तारित किया। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पंचायत में चल रहे सफाई अभियान में समस्त नगरवासी सहयोग करें। कहा कि सभी लोग उचित स्थान पर ही कचरा फेंके तथा नाली व खुले स्थान पर कचरा न फेंके। कहा कि यदि समस्त नगरवासी साफ-सफाई बनाकर रखेंगे तो बीमारियां भी कम होंगी तथा सभी लोग स्वस्थ रहेंगे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रामआशीष वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.