उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। जनपद में चल रहे बीएचएसएनडी के 134 कैम्पो में से जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने बुधवार को वीएचएसएनडी खोह सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सम्बंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे पहले महिलाओं की संपूर्ण जांच कराने के बाद टिकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास संसाधनों का अभाव नहीं है, आप लोग नियम के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि बीपी, वजन, बल्ड, हेमोग्लोबिन, यूरिन आदि जांचें महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कैंप में बुलाकर टीकाकरण कराये आप लोग औपचारिकता न करें। उन्होंने कहा कि आयरन की गोली उपलब्ध है एवं सभी को दिया जाए। किशोरियों को हर सेशन में बुलाएं एवं उनकी आवश्यकता अनुसार मेडिसिन दिया जाय। उन्होंने कहा कि बच्चे कुपोषित पैदा होते हैं, क्योंकि महिलाओं की सही से देखभाल नहीं हो पाती। उन्होंने कहा जो बच्चे जन्म ले लिए हैं, उनका इलाज करें तथा जिनके बच्चे होने वाले हैं, उनको दवा समय से दें तथा देखभाल करें, जिससे कुपोषित बच्चे न पैदा हो। उन्होंने कहा कि यहां डस्टबिन भी लगाएं। कहा कि इन कैंपों में योगदम्पति, गर्भवती महिला, धात्री माता, किशोरी बालिका, जीरो से पांच वर्ष के बच्चे, दवाओं का वितरण, जांच, टीकाकरण, वजन, लाभार्थियों की काउंसलिंग, सैम-मैम बच्चों का चिन्हाकन कर उपचार, संदर्भन आदि किया जाता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को केंद्रों पर बुला करके उपचार एवं टीकाकरण कराएं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, सीडीपीओ पीडी विश्वकर्मा, सी एच ओ, आशा एवं आंगनबाड़ी आदि उपस्थित रहेे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.