विश्व योग दिवस को लेकर विभिन्न स्थानों पर चल रहे योगाभ्यास कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसमें योग प्रशिक्षक अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों छात्र-छात्राओं व आम जनमानस को प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करा रहे हैं, शासन की मंशानुसार 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 14 से 20 जून तक योग के पूर्वाभ्यास के क्रम में तहसील परिसर स्थित पार्क में राजधर यादव योग प्रशिक्षक राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सीतापुर चित्रकूट के द्वारा योग प्रोटोकाल के अनुसार शिथिलीकरण व्यायाम, ग्रीवा चालन, स्कन्ध चालन, कटि चालन, आसनों के क्रम में ताड़ासन, व्रक्षासन, त्रिकोणासन, मण्डूकासन, प्राणायाम कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली व मुद्राओं का अभ्यास उपस्थित सभी साधकों को कराया गया तथा उसके होने वाले फायदों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई ई।

बताया कि इस बार के योग दिवस की थीम मानवता के लिए योग रखी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 21 जून को विश्व योग दिवस धूमधाम से जनपद में मनाया जाएगा। इसके लिए पूरे जनपद में विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास शिविर चलाए जा रहे हैं, इस बार आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा योग दिवस का थीम मानवता के लिए योग निश्चित किया गया है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने संबंधित अधिकारियों को विश्व योग दिवस मनाए जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिसके अनुपालन के क्रम में होम्योपैथिक अधिकारी, आयुर्वेद अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, डीपीआरओ आदि संबंधित अधिकारी अपने अपने स्तर से तहसील स्तर, ब्लॉक स्तर पर योगाभ्यास शिविर संचालित करा रहे हैं जिसमें अधिक से अधिक लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है ताकि विश्व योग दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपादित कराया जा सके। जिला मुख्यालय में चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, श्री गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज कर्वी, तुलसी पार्क, एसडीएम कॉलोनी में तहसील के पीछे पार्क में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में तथा तहसीलदार संजय अग्रहरी, नायब तहसीलदार रामानंद मिश्र की देखरेख में आयुर्वेद विभाग के योग प्रशिक्षक राजधर यादव सभी को योगाभ्यास करा रहे हैं। प्रशिक्षक और नायब तहसीलदार रामानंद मिश्रा द्वारा अधिक से अधिक लोगों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी तरह धुस मैदान तुलसी पार्क में योग शिक्षिका मंजू केशरवानी के नेतृत्व में योगाभ्यास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। वही सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज चित्रकूट धाम सीतापुर में योग शिक्षक अरविंद शिवहरे की अगुवाई में योगाभ्यास कराया जा रहा है। शिविरों में योगाभ्यास करने वालों की भीड़ जुट रही है। जिले के योग गुरु नरेंद्र चंद्रवंशी चित्रकूट इंटर कॉलेज में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक योगाभ्यास करा रहे हैं। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से महिला पुरुष कोई भी हो सब लोगों से शिविर में आकर निशुल्क योगाभ्यास करने की अपील की है। उनका कहना है कि स्वस्थ और निरोगी काया के लिए योगाभ्यास करना बहुत जरूरी है, जीवन में योग को अपनाकर हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए। बता दें कि चित्रकूट इंटर कॉलेज में हमेशा निरंतर योग कक्षा का संचालन नरेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में होता रहता है,योगाभ्यास कार्यक्रम में बुद्धवार को जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार, डा. प्रभू सिंह, सीआईसी प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह चैहान, लालमन प्रजापति, योग शिक्षिका मंजू केसरवानी, मीरा श्रीवास्तव, अनीता सिंह, नीलम आर्य, गीता वर्मा, नगीना, शंकर यादव, पवन प्रजापति, पुष्पराज सिंह, रज्जन गुप्ता का सराहनीय योगदान है।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट