बंदियों के स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए कराएं योगाभ्यास- जिला जज

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। जिला जज विष्णु कुमार शर्मा, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बुधवार को जिला कारागार एवं राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला जज ने सर्वप्रथम महिला बैरक का निरीक्षण किया तथा उनकी समस्याओं व खान-पान के बारे में पूछा एवं खाना तलाशी भी कराई। उन्होंने कहा कि हेल्थ, वैक्सिनेशन, आयरन की टेबलेट आदि समय-समय पर दिया जाए एवं योगा भी कराते रहें। इसके बाद उन्होंने अस्पताल वार्ड एवं मरीजों से हाल-चाल लिए। उन्होंने हाता नंबर पांच व चार में जाकर विभिन्न धाराओं में निरुद्ध बंदियों एवं उनकी समस्याओं व खानपान आदि की जानकारी की। इसके बाद उन्होंने राजकीय संप्रेक्षण गृह चित्रकूट में जाकर खानपान एवं पेयजल के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि कैदियों के स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए योगाभ्यास आदि भी कराते रहें। उन्होंने कहा कि जिसका वैक्सिनेशन नहीं हुआ है, उनका वैक्सिनेशन कराएं तथा सेकंड डोज भी लगाई जाए। इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार, पूर्णकालिक सचिव विदुषी मेहा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आशीष कंकोरिया, जेलर संतोष कुमार, उपकारापाल आलोक कुमार, सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट