उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: कामदगिरि स्वच्छता समिति ने नियमित अभियान के तहत रविवार को परिक्रमा पथ पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को वृक्ष बचाने की भी प्रेरणा दी गई।
समिति के अध्यक्ष राकेश केशरवानी ने बताया कि लंबे समय से समिति द्वारा तीर्थक्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने का भी लक्ष्य है। रविवार को सफाई के साथ साथ समिति के लोग वृक्षों को संरक्षित करते हैं। पर्वत के किनारे जमा कचरा निकालते हैं। बताया कि समिति के लोगों की इच्छा है कि जनता में जागरूकता आए। रविवार को अभियान में अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील, अंजू वर्मा, सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, राजेंद्र त्रिपाठी, शुभम केशरवानी, अंकुर केशरवानी, जानकी प्रसाद, विवेक केशरवानी, शुभम केशरवानी, विनोद वर्मा, गया प्रसाद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.