जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत पहाड़ी बुजुर्ग में संचालित स्थाई गौशाला का किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 महेंद्र कुमार तथा उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार कुमार पाण्डेय द्वारा ग्राम पंचायत पहाड़ी बुजुर्ग में संचालित स्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने गोवंश के रखरखाव आदि व्यवस्थाओं के संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष कुमार से की जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि यहां पर 390 गोवंश संरक्षित किए गए हैं चारा भूसा की पर्याप्त व्यवस्था है। पानी की भी व्यवस्था के लिए बोर करा दिया गया है लेकिन विद्युत कनेक्शन न होने के कारण अभी संचालित नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि जो गोवंशो का गोबर है उससे गड्ढा खोदवाकर डालें तथा डी0 कम्पोजिट दवा को डालकर खाद बनाएं तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए कोई भी गोवंश बीमार नहीं रहना चाहिए। प्रति सप्ताह पशु चिकित्साघिकारी से स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराया जाए तथा रजिस्टरों का रखरखाव अच्छे तरीके से किया जाए । उन्होंने उप जिलाधिकारी से कहा कि गौशाला गल्ला मंडी परिसर में संचालित की गई है यहां पर विद्युत व्यवस्था कराने के लिए सचिव मंडी को निर्देश जारी कर दें तथा इसके अलावा सभी कृषि मंडियों में बिजली पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर गोवंशों को गुड़ भी खिलाया।इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के0 पी0 यादव, खण्ड विकास अधिकारी विपिन कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी, लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित संबंधित लोग मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट