*शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभागियों को सात दिन का विशेष अवकाश*
राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकर नगर
अम्बेडकरनगर।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के 8 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले अयोध्यामण्डल के प्रतिभागी प्रतिनिधियों को सात दिन के विशेष अवकाश स्वीकृत किये जाने का आदेश आज संयुक्त शिक्षा निदेशक,अयोध्यामण्डल ने मण्डल अंतर्गत सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए हैं।उन्होंने यह आदेश महासंघ के मण्डल अध्यक्ष उदयराज मिश्र द्वारा किये गए तत्सम्बन्धित अनुरोध के क्रम में किया है।
ज्ञातव्य है कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के 8 वां राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 11-13 नवम्बर तक जन विद्या केंद्र,बंगलुरू,कर्नाटक में आयोजित किया जा रहा है।जिसमें अयोध्यामण्डल से भी मंडलीय व जनपदीय पदाधिकारी शिरकत करेंगें।ध्यातव्य है इस सम्बंध में शिक्षा निदेशक,माध्यमिक,उत्तर प्रदेश ने भी विगत माह ही प्रांतीय महामंत्री के अनुरोध पर विशेष अवकाश स्वीकृत किये जाने विषयक पत्र जारी किया था।
श्री मिश्र के मुताबिक उक्त अधिवेशन में भारतीय शिक्षा पद्धति पर चर्चा सहित देश को अग्रणी बनाने हेतु सभी उपायों पर सम्यक चिंतन करते हुए आदर्श शिक्षकों को अखिल भारतीय स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा।
रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.