दैनिक कर्म भूमि।कानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आज कल्याणपुर ब्लॉक के सिंहपुर संकुल खेलों में कंपोजिट हिन्दूपुर स्कूल ने 11 पदक हासिल कर ओवरऑल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। 9 पदक जीतकर बैकुंठपुर विद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। गंभीरपुर स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह व ग्राम प्रधान ने किया।खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी में हिन्दूपुर स्कूल का बोलबाला रहा।प्राथमिक स्तर 50 मी.और 100 मी.दौड़ में गौरव ने बालक तथा गौरी ने बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। 200 मी.दौड़ में राजकुमार और संतोषी ने बाजी मारी। जूनियर स्तर 100 व 200 मी. दौड़ में अनुराग और गौरी पहले पर रहे वही 400 मी.में रोहित व मानसी सर्वश्रेष्ठ धावक बने। लंबी कूद में गौरव और वैष्णवी ने प्राथमिक तथा अनुराग और मयूरी ने जूनियर स्तर पर पहला स्थान झटका। चक्का फेंक में अनुराग और मयूरी तथा गोला फेंक में अनुज और छाया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। विजेताओं को मेडल व ओवरऑल चैंपियन हिन्दुपुर स्कूल को शील्ड देकर खंड शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया गया।खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन ब्लॉक पीटीआई शालिनी सिंह,आलोक अवस्थी और अभिषेक सिंह ने किया।इस मौके पर ऋचा सिंह, रेनू वर्मा,अर्चना सिंह चंदेल, मृदुला सिंह,उषा सिंह,साधना, रंजना,सलिता सिंह,कनीज फातिमा,प्रीति सिंह,नीतू कमल, प्रेमलता सिंह,आंनद कुमार, शाहिद,अतीक,नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।
संवाददाता।आकाश चौधरी
You must be logged in to post a comment.