उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: देवोत्थानी एकादशी दिन शुक्रवार को भगवान राम की तपोस्थली पावन धाम चित्रकूट स्थित नामदेव दर्जी समाज धर्मशाला परिक्रमा मार्ग बरहा हनुमान जी के सामने खोही में संत शिरोमणि नामदेव महराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम में राजेंद्र नामदेव पूर्व मंत्री (दर्जा प्राप्त) मध्यप्रदेश शासन व राकेश काकुस्थ प्रदेश अध्यक्ष नामदेव काकुस्थ क्षत्रिय महासभा 3390 व विनय सिंह काकुस्थ कोषाध्यक्ष राकेश एटा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केशलाल नामदेव आदि ने संत शिरोमणि नामदेव महराज की विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद पूर्व प्रबंधक स्व मोतीलाल नामदेव निवासी खागा फतेहपुर सभागार का उदघाटन भी पूर्व मंत्री राजेन्द्र नामदेव ने किया। इसके बाद नामदेव धर्मशाला चित्रकूट के अध्यक्ष अशोक नामदेव व प्रबंधक राकेश नामदेव व समिति के लोगों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेन्द्र नामदेव ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी लोगों को जागरूक होना है व संगठित होकर अपने हक की लड़ाई लड़ना पड़ेगा क्योंकि संगठित हूये बिना समाज का भला नहीं होगा। राकेश कुमार ने कहा कि शीघ्र ही संगठन की बैठक कर धर्मशाला में एक बैठक कक्ष के निर्माण का प्रयास किया जाएगा। साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को चाहे जिस क्षेत्र से हो समय-समय पर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष केशलाल नामदेव ने भी समाज की एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन नामदेव दर्जी समाज धर्मशाला चित्रकूट के प्रबंधक राकेश नामदेव ने किया। वहीं कार्यक्रम समापन व आये हुए अतिथियों का नामदेव दर्जी समाज धर्मशाला चित्रकूट के अध्यक्ष अशोक नामदेव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जग्गी एंड कम्पनी संगीत पार्टी चित्रकूट ने अपने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम राजेन्द्र नामदेव व राकेष कुमार को भगवान कामतानाथ की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में कमासिन लाल नामदेव, धर्मेन्द्र फौजी, श्रवण शास्त्री, रामबाबू नामदेव, काशी प्रसाद नामदेव, जगनन्दन फौजी, सुखलाल नामदेव, चन्द्र प्रकाश, मोहनलाल, रामनरेश, हरीशंकर, विनोद नामदेव, राकेश, लवकुश, भाईलाल, कमलेश, विजय बहादुर नामदेव, सहित बांदा, हमीरपुर, महोबा, सतना, रीवा, सेमरिया, प्रयागराज और कौशांबी से स्वजातीय बंधुओं उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.