*ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ितो को साइबर सेल ने बैंक खातों में कराये वापस*

*अपने खाते में वापस धनराशि पा पीड़ितों के खिले चेहरे*

 

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने व आमजनमानस को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में साइबर सेल प्रभारी एमपी त्रिपाठी तथा उनकी टीम द्वारा लगातार सार्थक प्रयास करते हुये साइबर अपराध के 3 पीड़ितों के कुल 76 हजार 299 रूपये उनके खातों में वापस कराये गये।

माह सितम्बर में आवेदक हर्ष कुमार विश्वकर्मा थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट द्वारा शिकायत की गयी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके खाते से बिना जानकारी के धोखाधड़ी करके 54800 रुपये निकाल लिया गया है। इसी प्रकार माह अक्टूबर में आवेदक शिवप्रकाश सिंह थाना कोतावाली कर्वी द्वारा शिकायत की गया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके खाते से बिना जानकारी के धोखाधड़ी करके 15499 रुपये निकाल लिया है। इसके अलावा माह अक्टूबर में आवेदक छंगू पाल थाना थाना कोतवाली कर्वी द्वारा शिकायत की गयी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके खाते से बिना जानकारी के धोखाधड़ी करके 6000 रुपये निकाल लिया गया है। साइबर सेल द्वारा अथक प्रयास करके उपरोक्त पांचों पीडितों को शत प्रतिशत रुपये बरामद कराया गया है ।

पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल प्रभारी एम.पी. त्रिपाठी, आरक्षी लवकुश यादव, आरक्षी हिमांक द्विवेदी, आरक्षी सर्वेश यादव के द्वारा किये गये कार्य की प्रशंसा की।

उन्होंने जनमानस से की है कि गूगल पर किसी भी कम्पनी या बैंक का कस्टमर केयर का नम्बर ढूढने में बेहद सावधानी बरते तथा प्राप्त नम्बरो पर पूरी तरह भरोसा न करे और अपनी व्यक्तिगत व बैंकिग सम्बन्धी जानकारी किसी से भी साझा न करे । एनीडेस्क, टीम व्यूअर आदि रिमोट एक्सेस साफ्टवेयर का प्रयोग बेहद सावधानीपूर्वक करे। इससे साइबर अपराधियो द्वारा आपको खाते तक पहुंचकर आपके साथ आर्थिक रूप से धोखाधड़ी कर धनराशि निकाली जा सकती है। फोन पर कभी भी किसी प्रकार के लुभावने आफर प्राप्त करने के लिए कभी किसी को अपने बैंक, खाता, एटीएम नम्बर, ओटीपी सम्बन्धी जानकारी न शेयर करे। किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा यदि फोन पर पैसे भेजने की बात कहे तो खूब सोच समझ कर लेन-देन करें व किसी भी अनजान लिंक, वेबसाइट आदि को न ओपन करे, इससे आपको वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है। आनलाइन वेबसाइट के माध्यम से खरीददारी के लिए पूर्व भुगतान करते समय बेहद सावधानी बरते। सम्भव हो तो विक्रेता से पर्सनल मिले बिना लेन देन करने से बचे। अज्ञात कालर द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओ व कालोनी स्वीकृत किये जाने के नाम पर भी पैसो की मांग किये जाने पर ऐसे व्यक्तियो के खाते में पैसे जमा न करें तथा इसकी शिकायत निकटतम पुलिस थाने या राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नं0 1930 पर तुरंत कॉल करके करें या साईबर सेल की बेबसाइड पर भी कम्पलेंट कर सकते है। जनपद के समस्त थानों पर भी साइबर हेल्प डेस्क बनाया गया है। जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा साइबर फ्रॉड के पीड़ितों की मदद की जाती है।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट