*कामदगिरि स्वच्छता समिति का यह अभियान 42वा*

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता त्योहार के अंतर्गत कामतानाथ परिक्रमा में रविवार को सफाई की गई। जिसमंें भारी मात्रा में कचरा निकाला जा रहा है।

कामदगिरि स्वच्छता समिति के अध्यक्ष राकेश केशरवानी ने बताया कि महात्मा गांधी का सपना था स्वच्छ भारत अगर हम समाज में बदलाव देखना चाहते हैं तो सर्वप्रथम हमें स्वयं में बदलाव लाना होगा। हर किसी को दूसरे की राह नहीं देखना चाहिए। स्वच्छता लाना है तो हम जहां पर रहे वहां आसपास स्वच्छ और सुंदर रखें। साफ सफाई से हमारा तन मन दोनों स्वस्थ और सुरक्षित रहता है। यह हमें किसी और के लिए नहीं खुद के लिए करना है।

स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक शिवा ने बताया कि हमें बचपन से ही बच्चों में साफ-सफाई की आदत डलवानी होगी। यह कैसी विडंबना है कि हमें स्वच्छता के लिए अभियान चलाना पड़ता है। खाद्य एवं सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला ने बताया कि हमारा घर, आंगन साफ रहेगा तो यह हमारे लिए हमारे समाज के लिए अच्छा रहेगा।

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामअचल कुरील, अंजू वर्मा, निर्मल पांडेय, शुभम गुप्ता, जानकी प्रसाद कुशवाहा, अंकुर केषरवानी आदि मौजूद रहे।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट