*सरकार की उपब्धियों को प्रचारित करेगा किसान मोर्चा*  

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: जिला पंचायत सभागार में भाजपा किसान मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद आरके सिंह पटेल एवं जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया। प्रशिक्षण वर्ग 4 सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में भाजपा के इतिहास विकास पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने प्रकाश डाला और अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की। द्वितीय सत्र में हमारा विचार परिवार में कमलाकांत उपाध्याय ने प्रकाश डाला और अध्यक्षता निर्मलेन्द्र पाण्डेय ने की। तृतीय सत्र में संगठन संरचना में हमारी भूमिका कार्य पद्धति पर पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र ने प्रकाश डाला तथा अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र मोहन शुक्ल ने की तथा अंतिम सत्र में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां एवं किसान मोर्चा की भूमिका पर क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा बालमुकुंद शुक्ला ने प्रकाश डाला और अध्यक्षता रोहित द्विवेदी ने की।

इस मौके पर चंद्र दत्त त्रिपाठी, द्रोणाचार्य द्विवेदी, पुष्पेंद्र द्विवेदी, श्रवण पटेल, आभेश मिश्रा जिला महामंत्री, प्रमोद जायसवाल कोषाध्यक्ष, सुधीर मिश्रा मीडिया प्रभारी, तिलक द्विवेदी जिला सह मीडिया प्रभारी, विजय बहादुर सिंह, रामबाबू सिंह, अनूप त्रिपाठी, सुधीर शुक्ला जिला मंत्री, सोनेंद्र मिश्रा, बालेंद्र प्रताप सिंह जिला कार्यसमिति सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री तथा सभी किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट