उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर वांछित, वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजापुर दीपेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक सूबेदार बिन्द तथा उनकी टीम द्वारा पोक्सो एक्ट की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि उनके पड़ोस में रहने वाली महिला निर्मला द्वारा उनके 16 वर्षीय नाबालिक लड़के को बहलाफुसला का भगा ले गयी है। इस सूचना पर 1 अक्टूबर को थाना राजापुर में न्यायालय के आदेशानुसार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुकदमें की विवेचना उप निरीक्षक सूबेदार बिन्द द्वारा की गयी। 10 अक्टूबर 2022 को बालक को प्रयागराज जनपद से बरामद किया गया। बालक के दस्तावेज देखे गये तो बालक की उम्र 17 वर्ष पाये जाने पर मुकदमा में लोप किया गया। बालक ने अपने बयानों में बताया कि महिला द्वारा उसे उसके साथ जबरजस्ती यौन शोषण किया गया है। बालक के बयानों के आधार पर मुकदमा में पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। रविवार को को अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी विजय पटेल, उमेन्द्र त्रिपाठी, महिला आरक्षी मोनिका तिवारी, नीतू नायक आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.