उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाई। रामघाट में काव्य गोष्ठी व भजन संध्या कार्यक्रम किया गया।
इस दौरान भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का प्रसारण भी सुना। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के सिद्धांतों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी कविहृदय, आदर्श राजनेता थे। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, हरिओम करवरिया, राजेश जायसवाल, देव त्रिपाठी, लवकुश चतुर्वेदी, अर्पित जायसवाल, अभिषेक ओझा, पंकज अग्रवाल, दिनेश तिवारी, श्याम गुप्ता, लवलेश निषाद, बृजेंद्र शुक्ला, अर्चना सिंह आदि भाजपाई मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.