*राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर बढ़ाया क्षेत्र का मान सम्मान*

*राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर बढ़ाया क्षेत्र का मान सम्मान*

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर

टांडा नगर क्षेत्र में संचालित आदर्श जनता बालिका इंटर कॉलेज के बाल वैज्ञानिक आंचल विश्वकर्मा व साक्षी श्रीवास्तव का चयन विज्ञान प्रौद्योगिकी भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम बाल विज्ञान कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। जिला समन्वयक निरंजन लाल ,सहसमन्वयक रविप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में अंबेडकरनगर से चार बाल वैज्ञानिकों के समूह सहित शिक्षिका ज्योति सोनी, अमित रंजन पाण्डेय ने पतंजलि ऋषिकुल स्कूल प्रयागराज में राज्य स्तरीय आयोजन में प्रतिभाग किया। आंचल विश्वकर्मा ने स्थानीय स्तर पर पेयजल की गुणवत्ता एवं इसका स्वास्थ्य पर प्रभाव एवं समाधान विषय पर अपने लघु शोधपत्र को प्रस्तुत किया और अब राष्ट्रीय स्तर पर 27 जनवरी से 31 जनवरी को अहमदाबाद गुजरात में होने वाले राष्टीय आयोजन में प्रतिभाग करना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 37 जनपदों से 82 समूह में से 21 समूह का चयन इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया।
बाल वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर प्रबन्धक डाक्टर लाल जी पटेल, प्रधानाचार्य रामतीर्थ विश्वकर्मा व अनीता मौर्या,यूथ आइकन प्रवीण गुप्त, मानस वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से बाल वैज्ञानिकों व जिला समन्वयक निरंजन लाल को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह, डा रामजीत,सहसमन्वयक सुशील कुमार मौर्य,नीरज यादव, छाया देवी, जेबा नाज, रबूशा कुलसुम,वर्षा गुप्ता आदि शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर