*अवैध शराब के साथ चार कारोबारी गिरफ्तार* 

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस टीम ने 4 अभियुक्तों के कब्जे से 30 लीटर कच्ची शराब व 16 क्वार्टर देशी शराब एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गए।

सीतापुर चैकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह तथा आरक्षी अभिषेक द्वारा अभियुक्त दिनेश सैनी पुत्र अभय प्रसाद निवासी रानीपुर भट्ट सीतापुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी प्रकार सरधुवा थाना के उप निरीक्षक शिवमणि मिश्रा तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त चुनकू पुत्र स्व सुमेर निवासी औदहा थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट को 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान महिला आरक्षी रचना, आरक्षी बब्बू राजा, ललित सोनी शामिल रहे। इसी क्रम में पहाड़ी थाना के उप निरीक्षक राहुल पाण्डेय तथा आरक्षी अजय मिश्रा द्वारा अभियुक्त रामभवन यादव पुत्र दधिवल निवासी गढ़ी घाट थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा राजापुर थाना उप निरीक्षक कन्हैयाबक्श सिंह तथा आरक्षी बुद्धसेन विक्रम द्वारा अभियुक्त बच्चालाल केवट पुत्र पंचा केवट निवासी रगौली थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को 10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट