*गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रगान के धुनों के बीच फहराया गया तिरंगा*

उत्तर प्रदेश दैनिक कर्मभूमि चित्रकूट। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने कैंप कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलाई तथा कलेक्ट्रेट सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि हम आप सब लोग लोकतांत्रिक परंपरा में जी रहे हैं और मर्जी की सरकार हम लोग चुनते हैं तो यह अधिकार संविधान से ही मिले हैं। इसके साथ-साथ दायित्व अधिकार से भी बढ़कर होता है। हम लोग विकास की यात्रा में धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं इसमें सरकारी कर्मचारी, अधिकारी का दायित्व है कि जनता की सेवा करें। भारत देश का इतिहास में गौरव था। अब इसको लाने में मेहनत करना पड़ेगा। हमारा भारत देश संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, रूस से अभी काफी पीछे हैं। आप लोग अपने पद एवं दायित्व का निर्वहन करते हुए कार्य करें, नैतिकता के आधार पर कार्य करें, देश व प्रदेश को आगे ले जाने के लिए निष्ठा से कार्य करना होगा।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि हम लोग गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। हम भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को मना रहे हैं। 26 जनवरी को ही संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि सभी लोग मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी निभाएं। अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि हर वर्ष यह गणतंत्र दिवस का त्यौहार हम मनाते हैं वैसे तो इस गन की सेवा करने के लिए पद की जरूरत नहीं है किसी भी रूप में कार्य कर सकते हैं लेकिन आज सरकारी सेवा में रहकर अच्छे कार्य कर सकते हैं जो समस्याएं कमियां गत वर्ष रह गई वहीं इस वर्ष न रहे और अच्छे से कार्य करें। अपर उपजिलाधिकारी राम जन्म यादव ने कहा कि हमारा जब देश आजाद हुआ है तो हम कैसा लाभ जनता को दें इसी को लेकर संविधान बनाया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि शासन के निर्देशों का हम लोग अनुपालन करते हैं, नियमों का भी निर्माण करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है जब मतदान होता है। मतदान के समय किसी के प्रलोभन में आकर मतदान निष्पक्ष रूप से करें, अच्छे जन प्रतिनिधि का चुनाव करें। राष्ट्र की भूमिका अच्छी तरह से समाज में निभाए यह मात्र औपचारिकता न रह जाए। कार्यालय में अपने कर्तव्य का पालन निष्ठा पूर्वक करें। कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी की शिक्षिकाओं व छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने उन्हें पुरस्कार भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयुध सहायक मनोज कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह सहित कलेक्ट्रेट एवं कोषागार के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके बाद जिलाधिकारी ने पटेल तिराहे पर पहुंचकर सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा पटेल पार्क में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान भी किया गया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी न्याय वंदिता श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद कर्वी लालजी यादव सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

इसी प्रकार पुलिस लाइन्स में गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द उपस्थित रहे। क्षेत्राधिकारी लाइन्स राजकमल ने परेड की प्रथम कमाण्ड की गयी व सेकेण्ड कमाण्ड निरीक्षक विजय सिंह, प्रभारी सोशल मीडिया सेल तथा थर्ड कमाण्ड उप निरीक्षक एपी अयोध्या प्रसाद रहे। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने परेड की सलामी ली। जिलाधिकारी ने ध्वाजारोहण किया, परेड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। जिलाध्यक्ष तथा पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड हर्ष फायर करने के उपरान्त मार्च पास्ट करती हुई मंच की ओर प्रस्थान कर राष्ट्रीय ध्वज व जिलाधिकारी को सलामी देते हुए मार्च-पास्ट किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी को एकता और अखंडता की शपथ दिलायी।

जिलाधिकारी ने निरीक्षक गिरेद्र सिंह पुलिस क्राईम ब्रांच को पुलिस विभाग में सराहनीय सेवा के लिये उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्य आरक्षी ना.पु. इस्लाम खां लाइन चित्रकूट को पुलिस विभाग में सराहनीय सेवा लिये उत्कृष्ट सेवा पदक. मुख्या आरक्षी प्रोन्नत श्री चन्द्रभान पुलिस लाइन को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । जनपद में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिये पुलिस अधीक्षक ने टीएसआई योगेश कुमार यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में जनपद के लोगों तक मदद पहुंचाने, कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने वाले डायल यूपी-112 के 11 पुलिस कर्मियों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने कहा कि आज गणतंत्र दिवस हम आप लोग मना रहे हैं। जनपद भारतीय संस्कृति के आराध्य देव भगवान श्री राम की तपोस्थली एवं अत्यंत मनोरम पर्यटन स्थल है। मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में चित्रकूट जाना जाता है। कानून व्यवस्था में जनपद में सुधार हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा अपराध कानून व्यवस्था एवं भयमुक्त वातावरण स्थापित करने में लगातार काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा चित्रकूट के धार्मिक एवं पर्यटन विकास के स्तर पर विकसित किया जा रहा है, जिसमें बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का अभी भरतकूप तक निर्माण हुआ है। अब चित्रकूट मुख्यालय से भी जुड़ेगा। कहा कि विकास के लिए सबसे पहले सड़क की जरूरत है, जनपद में कई सड़कें प्रस्तावित है। प्रदेश में 10 एवं 12 फरवरी को बहुत बड़ा इन्वेस्टर्स समिट का कार्यक्रम होने जा रहा है। जनपद चित्रकूट में 17 जनवरी को इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश एवं देश के 128 निवेशकों द्वारा 11488 करोड़ का प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की गयी, जिसके लिये डीएम एवं एसपी ने सभी विद्ययालय के छात्रों को उपहार एवं नकद पुरुस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मऊ शीतला प्रसाद पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी राजापुर एसपी सोनकर, क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान अनुज कुमार मिश्रा व समस्त प्रभारी निरीक्षक, चैकी प्रभारी व शाखा प्रभारी, प्रधान लिपिक अनुज पाण्डेय, वाचक पुलिस अधीक्षक भास्कर मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुधीर कुमार, पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, नागरिक, पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने पुलिस कार्यालय में तथा जनपद के समस्त थाना, चैकी प्रभारियों द्वारा अपने थाना, चैकियों में ध्वजारोहण कर तिरंगे झण्डे को सलामी दी गयी।

इसी क्रम में चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया तथा संविधान की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने एनसीसी परेड की सलामी ली। एनसीसी अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला, सुनील शुक्ला के निर्देश पर परेड कराई गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने देश प्रेम से जुड़े गीत संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह चैहान व अभिभावक संघ के अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने एनसीसी जूनियर व सीनियर डिवीजन के उत्कृष्ट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार पांडेय ने किया। समारोह में पूर्व अध्यक्ष छेदी सिंह, तोमर सिंह, सभासद शैलेंद्र सोनी, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

इसी प्रकार महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में अमरशहीद कैलाश प्रसाद कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पण और उनकी धर्मपत्नी संतोष कुमारी कुशवाहा के सम्मान सहित विविध आयोजन हुए। ज्ञातव्य है कि ऑपरेशन रक्षक के दौरान जम्मू और कश्मीर के बीच अनंतनाग में राष्ट्र रक्षा के लिए सतना जिले के ग्राम महुला जिला सतना के निवासी इस अवसर पर कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने ध्वज आरोहण किया।

 

कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने कहा कि देश की आजादी के लिए हुए संग्राम के शहीदों के कारण आज हम स्वतंत्र राष्ट्र की गणतंत्रता को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मना रहे हैं। देशवासियों और प्रवासी भारतीयों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को कभी भी विस्मृत नही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी हमारे देश के लिये महत्वपूर्ण तिथि है। प्रो मिश्रा ने सर्वप्रथम गांधी पार्क और नाना जी पार्क जाकर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शाश्वत प्रेरणाश्रोत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व संस्थापक कुलाधिपति भारतरत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके बाद कुलपति प्रो मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान व समस्त उपस्थित लोगों द्वारा भारत माता की जय, छब्बीस जनवरी अमर रहें आदि नारों का जयघोष हुआ।इस अवसर पर संगीत इकाई के विद्यार्थियों ने राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। गणतंत्र दिवस पर्व समारोह में मुख्य अतिथि सन्तोष कुमारी कुशवाहा धर्मपत्नी अमरशहीद कैलाश प्रसाद कुशवाहा, प्रभारी कुलसचिव प्रो आर सी त्रिपाठी,विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो आई पी त्रिपाठी, प्रबंधन संकाय के अधिष्ठाता प्रो अमरजीत सिंह, कृषि संकाय के अधिष्ठाता प्रो डीपी राय, कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो नंद लाल मिश्रा,अभियांत्रिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ आंजनेय पांडेय मंचासीन रहे।समारोह संचालन डॉ कुसुम सिंह ने और मुख्य संयोजन कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो नंदलाल मिश्रा ने किया।

आयोजन के अगले चरण में ग्रामोदय विवि के विवेकानंद सद्भावना सभागार में बसंत पंचमी पर्व कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विद्यादायिनी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने बसंत पंचमी के कार्यक्रम का प्रारंभ किया। पूजन व हवन यज्ञ के साथ साथ विद्द्वानो ने अपने विचार व्यक्त किए। बसंत पंचमी कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ कुसुम सिंह ने किया।

इसी प्रकार मानव कौशल विकास एसोसिएशन ने संस्था की जोनल ब्रांच में गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी का कार्यक्रम किया। इस दौरान झंडारोहण किया गया और मां सरस्वती की पूजा की गई। मुख्य अतिथि हेमला श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। जोनल प्रभारी ओम प्रकाश, जिला प्रभारी चित्रकूट मनीष सिंह, जिला प्रभारी बांदा संजय कुमार सिंह एवं नीतू, कमल, अंजू देवी आदि मौजूद रहीं।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

जनपद चित्रकूट