भाजपा जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पर हमला

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) बख्शा, नौपेडवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के केवटली गाँव में सोमवार की शाम बाइक सवार अराजकतत्वों में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर हॉकी, डंडा, रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपाई थाने पहुँच गए। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताते हैं कि थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुर बरखण्डी नौपेड़वा निवासी के प्रधान अशोक जायसवाल के 25 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार जायसवाल भाजपा के युवा जिला उपाध्यक्ष है। आशीष जरता-परता के दिन थाना क्षेत्र के केवटली गाँव स्थित गोमती नदी किनारे नगरदास कुटी गए थे। कुटी पर आयोजित बाटी-चोखा प्रोग्राम से शाम साढ़े पांच बजे जैसे ही घर के लिए निकले समीप ही दो बाइक पर सवार चार-पांच की संख्या में लाठी, डंडा, रॉड से लैस मनबढ़ युवकों ने हमला बोल दिया। सिर एवं पीठ पर बुरी तरह घायल कर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुँचे लोगो ने घायल आशीष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उधर युवा उपाध्यक्ष की पिटाई की खबर सुनकर भाजपा नेताओं का जमघट थाने पर हो गया। परिजनों ने थानाध्यक्ष

को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि रात्रि में ही थानाध्यक्ष शशिचन्द्र चौधरी ने पुलिस बल के साथ कुछ स्थानों पर दबिश दी।

रिपोर्ट अमित कुमार तिवारी जौनपुर