कमिष्नर और डीआईजी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

 

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा आरपी सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम मंडल बांदा विपिन कुमार मिश्रा की उपस्थिति में शनिवार को तहसील सभागार कर्वी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने के लिए निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी कर्वी से कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निस्तारण पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए क्योंकि शासन से निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से वार्ता भी की जाती है। जिस समस्या का निस्तारण कराया जाए, उस निस्तारण के संबंध में संबंधित समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराएं। उन्होंने गत संपूर्ण समाधान दिवस के शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता को भी देखा।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पांडेय, नायब तहसीलदार कर्वी रामानंद मिश्रा, मंगल सिंह, खंड विकास अधिकारी कर्वी आस्था पांडेय, बाल विकास परियोजना अधिकारी बी एल गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक कर्वी दिलीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

जनपद चित्रकूट