उत्तरप्रदेश(दैनिक कर्मभूमि)शाहजहांपुर। शहबाजनगर स्थित विश्व मानव रूहानी केंद्र पर जरुतमन्दों को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां जरुतमन्दों को कम्बल वितरण किया गया। शनिवार को विश्व मानव रूहानी केंद्र पर कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके पश्चात उन्होंने जरुतमन्दों को कम्बल वितरण किये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह एक परोपकारी आध्यात्मिक संस्था है जो बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कंबल बांटने जैसा पुण्य कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है। जिसमें निस्वार्थ भाव से सेवादार सेवा में लगे हुए हैं जो कि एक सराहनीय कार्य है। आश्रम पर 200 गरीबों को कंबल बांटे जो कि विभिन्न गांव से आए हुए थे। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पाल, भाजपा जिला महामंत्री अनिल सिंह चौहान कमांडो, मुकेश राठौर, छगेलाल, सुशील सक्सेना सुभाष, श्रीवास्तव, नरेश भोजवाल, अवनीश, सचिन सक्सेना, सुरेन्द सक्सेना आश्रम के प्रबंधक जसवंत राज अरोड़ा, कोषाध्यक्ष भगवान सिंह यादव, राजवीर सिंह, मनोज सिंह, रामकिशन, रामरतन, सुनीता देवी, जय देवी, प्रीति, रजनी गुप्ता, सुधा सिंह, सीमा देवी आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – विजय सिंह शाहजहॉपुर
You must be logged in to post a comment.